नानपारा (बहराइच): राहत जनता इंटर कॉलेज में 17 अक्टूबर 2026 को सर सैयद अहमद खान का जन्मदिवस ‘सर सैयद डे’ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अरशद अली खान ने की। संचालन ठाकुर अब्दुल शहीद ने किया। तिलावत, हम्द, नात, नज़्म और भाषणों के माध्यम से छात्रों ने सर सैयद के जीवन व शिक्षा में उनके योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथियों ने आधुनिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सर सैयद ने शिक्षा के जरिए समाज को नई दिशा दी। प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिक्षक-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।