पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही, 40.64 ग्राम अवैध एम.डी. के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज* के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में थाना फतनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम* की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रान्तर्गत बसिरहा नाला से आगे कैलीडीह की तरफ सड़क पर, ग्राम बसिरहा से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 40.64 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ एम.डी., जामातलाशी से कुल ₹390 नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP72AE5565 बरामद की गई।
उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के संबंध में थाना फतनपुर पर मु0अ0सं0 251/2026, धारा 22(C) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. नीलेश यादव पुत्र प्रकाश नाथ, निवासी ग्राम साडीकला, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर।
2. अखिलेश कुमार रंजन पुत्र सोमई राम, निवासी ग्राम भुसहर मुजाही बाजार, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।
3. मनीष यादव पुत्र लालबहादुर यादव, निवासी ग्राम भुसहर मुजाही बाजार, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी का विवरण-
40.64 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ एम.डी.।
एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP72AE5565।
जामातलाशी से कुल ₹390 नकद।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 राजनाथ यादव, उ0नि0 आकाश शुक्ला मय हमराह हे0का0 मनोज कुमार, का0 आशुतोष तिवारी, का0 देवेन्द्र सिंह, रि0का0 अर्पित गुप्ता, रि0का0 निखिल प्रसाद, रि0का0 सुबोध यादव एवं रि0का0 रोहन कुमार, थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़।
विशेष सहयोग (स्पेशल टीम)
उ0नि0 श्री विजेन्द्र सिंह, प्रभारी स्पेशल टीम, हे0का0 भानू प्रताप सिंह, हे0का0 मनोज कुमार यादव, का0 माधवेश राय, का0 मुकेश पटेल, का0 आनन्द यादव एवं का0 पियूष यादव।