*ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की अवैध शराब बरामद*
*सोनभद्र, । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज, एसओजी और चौकी हिन्दुआरी, चुर्क और लोढ़ी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
*लाहौरी जीरा की आड़ में शराब तस्करी*
तस्करों द्वारा लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कुल 625 पेटियों में 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की बोतलों पर Only for Punjab Sale लिखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में प्रस्तुत दस्तावेजों में विसंगति और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल पाया गया।
*घटना का पूरा विवरण*
14/15 अक्टूबर की रात्रि में शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और चौकी हिन्दुआरी, चुर्क और लोढ़ी की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंचमुखी हनुमान मंदिर से आगे चुर्क की तरफ सड़क से हटकर मैदान में एक ट्रक खड़ा है।
ट्रक के केबिन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नसीब चन्द राजपूत और कृष्णपाल राजपूत बताया। दोनों ने ट्रक में लाहौरी जीरा लदे होने की बात कही और इनवॉइस और ई-वे बिल दिखाए, जिसमें माल दिल्ली से झारखंड भेजे जाने का उल्लेख था, जबकि दोनों व्यक्ति माल पंजाब से लादकर लाने की बात बता रहे थे।
दस्तावेजों और कथनों में विसंगति पाए जाने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी में लाहौरी जीरा की पेटियों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। दोनों को 15 अक्टूबर की रात करीब 01:08 बजे गिरफ्तार किया गया।
*बरामदगी का पूरा विवरण*
1. 407 पेटी Royal Stag 750 ML - 4,884 शीशी
2. 58 पेटी Royal Stag 180 ML - 2,784 शीशी
3. 160 पेटी Royal Green 750 ML - 1,920 शीशी
कुल 625 पेटियों में 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब - अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये
4. लाहौरी जीरा की कुल 1,275 यूनिट - अनुमानित कीमत 2 लाख 85 हजार रुपये
5. एक ट्रक - अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये
6. दो मोबाइल फोन
7. शराब परिवहन से संबंधित इनवॉइस, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेज
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 93 लाख रुपये।
*पूछताछ में हुआ खुलासा*
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक में माल उनके मालिक/वाहन स्वामी द्वारा लोड कराया गया था। यह शराब हरियाणा के पानीपत और पंचकूला से झारखंड की राजधानी रांची ले जाई जा रही थी। पुलिस अब अवैध शराब की आपूर्ति के स्रोत, वाहन स्वामी की भूमिका और तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. नसीब चन्द राजपूत पुत्र रामदेव राजपूत, निवासी ग्राम जामली, थाना बिलासपुर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 40 वर्ष
2. कृष्णपाल राजपूत पुत्र दिलाराम, निवासी ग्राम और पोस्ट काथला, थाना स्वारघाट, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 839/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम और धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज
2. बनारसी यादव, निरीक्षक अपराध, थाना रॉबर्ट्सगंज
3. रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, सोनभद्र
4. विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी
5. धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क
6. उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी
7. संदीप यादव, हे.का., थाना रॉबर्ट्सगंज
8. राजेश यादव, हे.का., एसओजी टीम
9. अमरजीत यादव, हे.का., थाना रॉबर्ट्सगंज
10. रामसिंह, हे.का., थाना रॉबर्ट्सगंज
11. सतेन्द्र कुमार, का., थाना रॉबर्ट्सगंज
12. पंकज यादव, का., थाना रॉबर्ट्सगंज
13. अभिमन्यु पाण्डेय, का., थाना रॉबर्ट्सगंज
14. रितेश पटेल, का., एसओजी टीम
15. सत्यम पाण्डेय, का., एसओजी टीम
16. जयप्रकाश सरोज, का., एसओजी टीम
17. अजीत कुमार, का., एसओजी टीम
18. रामसिंह यादव, का., थाना रॉबर्ट्सगंज
रिपोर्ट - संतेश्वर सिंह, ब्यूरो चीफ सोनभद्र, सत्यार्थ न्यूज़