पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 173/2026, धारा 69/74/115(2)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र लल्लू उर्फ लालमनि, निवासी ग्राम दोनई, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 15.10.2026 को समय करीब 10:35 बजे नजियापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
विवेचक उ0नि0 नन्दू यादव मय हमराह का0 निर्दोष कुमार एवं रि0का0 शिवम सिंह के साथ दिनांक 15.10.2026 को क्षेत्र में देखभाल, शांति व्यवस्था एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में सोनाही बाजार में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना दिलीपपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 173/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप नजियापुर मोड़ पर किसी साधन की प्रतीक्षा कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नजियापुर मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका पीड़िता के साथ करीब 04 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह पकड़े जाने के डर से बाहर शहर भागने की फिराक में था। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संदीप पुत्र लल्लू उर्फ लालमनि, निवासी ग्राम दोनई, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 173/2026, धारा 69/74/115(2)/351(3) बीएनएस, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 नन्दू यादव मय हमराह का0 निर्दोष कुमार एवं रि0का0 शिवम सिंह