समस्तीपुर । जिले के विभिन्न प्रखंडों में शारदीय नवरात्रि पूजा का शुभारंभ धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कई स्थानों पर कलश यात्रा संपन्न हो चुकी है, जबकि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। हसनपुर बाजार के स्टेशन रोड वा पुस्तकालय दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडाल सजाए जा रहें हैं, मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना की तैयारियां भव्य तरीका से की गई हैं। श्रद्धालु मां दुर्गा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। हसनपुर थाना क्षेत्र में पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी ना हो प्रशासन अलर्ट है। नवरात्रि के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क नजर आ रहे हैं। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूजा समितियों के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर ऐसी व्यवस्था नहीं करने को कहा गया है, जिससे यातायात बाधित हो। प्रशासन व हमसबका का उद्देश्य नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ
रिपोर्टर - निरंजन कुमार, हसनपुर समस्तीपुर
11 October 2026
•
NIRANJAN KUMAR
•
2 Min Read
•
25 Views
Published:
11 October 2026, 02:53 PM
Last Updated:
12 October 2026, 03:33 AM
ok
Credit: ok
N
By NIRANJAN KUMAR
hasanpur, Samastipur Bihar
Source Agency
O
Post a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.