संवाददाता सलीम अंसारी हरिद्वार
सत्यार्थ न्यूज विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के सालाना उर्स के लिए पुलिस, प्रशासन और दरगाह प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ नियंत्रण की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं
दरगाह कार्यालय के ठीक सामने स्थित साबरी मेहमान खाने के प्रवेश मार्गों पर टीन शेड लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। लंबे समय से 'हाजिरी' के नाम पर कई लोग मेहमान खाने के बेसमेंट और अन्य हिस्सों में स्थायी रूप से रह रहे थे और खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे थे।
जर्जर इमारत में लंबे समय तक रहने और गैस सिलेंडर के उपयोग से किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता था।
यह स्थान दरगाह कार्यालय के सामने है, जहाँ से अधिकारियों और वीआईपी का आवागमन होता है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण सुरक्षा व यातायात में बाधा आ सकती थी।
अनधिकृत जमावड़े के कारण सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही थी।
दरगाह प्रशासन के अनुसार, इसे स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य अनधिकृत जमावड़े को हटाकर उर्स के दौरान दूर-दराज से आने वाले वास्तविक और जरूरतमंद जायरीनों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।