निजी अस्पतालों का HMIS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, कैमूर डीएम ने दिया सख्त निर्देश

कैमूर/बिहार
सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किया हैं। वही बैठक में विशेष रूप से निजी स्वास्थ्य संस्थानों के HMIS (Health Management Information System) पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा प्रविष्टि की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। बता दें कि कार्यपालक निदेशक, स्वास्थ्य विभाग (बिहार) के पत्र का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने जिले के सभी अस्पताल उपाधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों का HMIS वेब पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। वही बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में प्रसव और बंध्याकरण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों में भी बड़े पैमाने पर संचालित होती हैं। इन सेवाओं का सटीक डेटा सरकारी रिकॉर्ड में न होने से जिले की वास्तविक रिपोर्टिंग प्रभावित होती है। वही जिला पदाधिकारी ने कहा है कि पोर्टल पर पंजीकरण से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़े अद्यतन रहेंगे। साथ ही सही डेटा के आधार पर ही भविष्य की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। वही निजी अस्पतालों द्वारा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और संख्या की बेहतर निगरानी हो सकेगी। आपको बताते हुए चलें कि जिला पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निजी अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और उन्हें पोर्टल से जोड़ें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “प्रत्येक माह संबंधित आंकड़ों की नियमित एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी के लिए HMIS डाटा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।” इस पहल से कैमूर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और आम जनमानस तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।

















Leave a Reply