Advertisement

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत मेदनीखाड में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत मेदनीखाड में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेदनीखाड में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे एवं महिला कांस्टेबल नेहा गुप्ता, थाना विंढमगंज (जनपद सोनभद्र) द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की भावना को साकार करना रहा।

इस अवसर पर महिलाओं को नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई तथा शून्य प्राथमिकी (जीरो एफआईआर) एवं ऑनलाइन प्राथमिकी (ई-एफआईआर) दर्ज कराने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी थाने में बिना क्षेत्राधिकार की बाध्यता के जीरो एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है, जिससे पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सके।

साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें—

1090 – महिला हेल्पलाइन

181 – महिला सहायता

112 – आपातकालीन सेवा

1098 – बाल सहायता हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

108 एवं 102 – एम्बुलेंस सेवा

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने जागरूकता अभियान की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। पुलिस विभाग ने आश्वस्त किया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!