जिला कोटपूतली बहरोड़ जिला संवाददाता राजकुमार भारद्वाज

बानसूर: देवसन गाँव में बीती रात सिंगल फेज ट्रांसफार्मर चोरी, ग्रामीण परेशान
बानसूर। क्षेत्र के गाँव देवसन में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाँव में लगा एक सिंगल फेज बिजली का ट्रांसफार्मर चुरा लिया और फरार हो गए।
सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो बिजली गुल होने पर उन्होंने पोल (खंभे) की तरफ देखा, जहाँ से ट्रांसफार्मर गायब था। चोरों ने बड़ी चालाकी से बिजली के तारों को काटकर पूरे ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा उसके अंदर से कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए।
ट्रांसफार्मर से संबंधित ग्रामीणों में रोष
इस चोरी के बाद से ट्रांसफार्मर से संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे आए दिन ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाए और गश्त बढ़ाकर चोरों को गिरफ्तार किया जाए।










Leave a Reply