Advertisement

* थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद*

 

 

* थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद*

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र ।     पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल* निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी * विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी *श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

दिनांक 22.07.2026 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विनोद मोड़, अमवार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति पैदल पिट्ठू बैग लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से *दो पिट्ठू बैगों में कुल 05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा* तथा एक अदद पोको कंपनी का *मोबाइल फोन* बरामद हुआ।

 

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 22.07.2026 को रात्रि 23:58 बजे गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष पेश किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. जितेन्द्र पुत्र विश्राम पासवान, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

2. बलवन्त पुत्र स्व० राकेश खरवार, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरण-*

05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा (दो पिट्ठू बैगों में)

01 अदद मोबाइल फोन (पोको कम्पनी)

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

3. मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

4. मुख्य आरक्षी मो. खालिद खाँ, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

5. मुख्य आरक्षी भागीचन्द्र, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

6. आरक्षी तेजप्रकाश, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

 

*सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!