सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर: अनंत कुमार
खाद न मिलने से आरंगपानी लैम्पस में किसानों का प्रदर्शन, शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी (बरवा टोला) लैम्पस पर खाद की कमी से परेशान किसानों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि धान की रोपाई के मौसम को देखते हुए तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है और धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे समय में खाद उपलब्ध न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो किसानों को निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत बढ़ जाएगी।
युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजी सोनी, राम औतार गोड़, रामनरेश धरकार, रामविनय, मोहरलाल, लालसाय, मिश्रीलाल पठारी, रौलसिया देवी, बृहस्पतिया देवी, कौशल्या देवी, सुगवंती देवी, फुलझरिया देवी, सोनम देवी, रमेश कुमार, मानसिंह, गणेश, चमेली देवी, उदेश कुमार सोनी, बृजमल भारती तथा वार्ड सदस्य शिवशम्मपत गोड़ सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आरंगपानी लैम्पस पर नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान बिना किसी कठिनाई के समय पर धान की रोपाई कर सकें और उनकी खेती प्रभावित न हो।














Leave a Reply