डुबटिया में डबल उत्साह पेड़ हैं तो प्राण हैं बना जनान्दोलन _ संदीप मिश्र
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । आज चतरा ब्लाक के डुबटिया में पेड़ हैं तो प्राण अभियान के तहत अभियान के तहत सैकड़ों परिवारि जनो को आम का पौधा वितरित किया गया सब ने पेड़ लगाने व उनकी परवरिश अपने परिवारि जनो की तरह करने का संकल्प लिया कार्यक्रम को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि हमारे परिवारि जन आदिवासी भाई बहन सब मिलकर पेड़ लगायेन्गे व कोई केन्द्र सरकार की सहयोगी स्वार्थी कम्पनियां अएअनी हो ग्रीनको हो या जेएस डबलू हो या कोई कम्पनी हो उन पेड़ो को काट देगी ये किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ये हमारे आदिवासी समुदायों के लोग जल जंगल जमीन के सदियों से रक्षक रहे है इनका एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा

वही डुबटिया गाँव के नौजवान साथी जितेन्द्र लाकरा ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारी पहचान हैं हम इनको किसी को काटने नहीं देन्गे
नगेन्द्र लाकरा ने कहा कि पेड़ पानी पहाड़ हम लोगों के पुरखो ने सजोकर रखा है हम इसे किसी किमत पर बर्बाद नहीं होने देन्गे आज के कार्यक्रम में राजा बाबू तिरकी रामकरन गोण तिरकी लालबहादुर कुजुर महेन्द्र तिरकी सन्तोष तिरकी रामकेश बलवंत चम्पा देवी लकडा अंकित फुलवसिया लकडा शान्ति लकडा शीतल गोण आशिष तिरकी अनिल लकडा दिपक कुजुर श्रकान्त गोण गणेश अजीत व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे














Leave a Reply