*साइबर फ्रॉड की धनराशि ₹35,510/- थाना शक्तिनगर साइबर टीम ने करायी वापस*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा,* द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार* के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि कुल *₹35,510/-* आवेदकों के खातों में वापस करायी गयी।
*घटना का विवरण-*
थाना शक्तिनगर क्षेत्र के निवासी *युगल किशोर तिवारी पुत्र कैलाश प्रसाद तिवारी एवं अंकिता तिवारी पुत्री हरिकान्त तिवारी निवासीगण बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र* के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली गयी थी।
प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना शक्तिनगर की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार कर फ्रॉड की गयी धनराशि को होल्ड कराया गया तथा *MRM पोर्टल* के माध्यम से दोनों आवेदकों की कुल धनराशि *₹35,510/-* उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना शक्तिनगर के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
*वापस करायी गयी धनराशि का विवरण-*
1. *युगल किशोर तिवारी पुत्र कैलाश प्रसाद तिवारी*
निवासी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
वापस करायी गयी धनराशि – *₹7,000/-*
2. *अंकिता तिवारी पुत्री हरिकान्त तिवारी*
निवासी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
वापस करायी गयी धनराशि – *₹28,510/-*
*कुल धनराशि – ₹35,510/- (पैंतीस हजार पांच सौ दस रुपये मात्र)*
*साइबर फ्रॉड की धनराशि वापस कराने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रंजित कुमार, साइबर प्रभारी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 नीलम सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
*साइबर सुरक्षा हेतु अपील-*
किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड एवं ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर *1930* पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन शिकायत हेतु *cybercrime.gov.in* पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।














Leave a Reply