Advertisement

जब हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ होंगे, तभी हमारा मन और समाज भी स्वच्छ होगा: डॉ कल्पना सैनी

जब हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ होंगे, तभी हमारा मन और समाज भी स्वच्छ होगा: डॉ कल्पना सैनी

हरिद्वार   20 जून 2026
ब्यूरो चीफ अंश मल्होत्रा


जब हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ होंगे, तभी हमारा मन और समाज भी स्वच्छ होगा: डॉ कल्पना सैनी

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित जैविक खेती कार्यशाला में किसानों को संबोधित किया।
कार्यशाला के उपरांत सांसद महोदया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुरुषोत्तम नगर स्थित रविदास मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सामुदायिक भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान डॉ. कल्पना सैनी ने कहा, स्वच्छता ईश्वर के समीप ले जाती है। मंदिर हमारे आस्था के केंद्र हैं, इन्हें स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। जब हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ होंगे, तभी हमारा मन और समाज भी स्वच्छ होगा।”
वृक्षारोपण के अवसर पर उन्होंने कहा, “पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं। एक पेड़ दस पुत्रों के समान है। आज लगाया गया एक पौधा कल ऑक्सीजन, छाया और शुद्ध पर्यावरण देगा। हर कार्यकर्ता और किसान संकल्प ले कि अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। पर्यावरण बचेगा तभी जीवन बचेगा।”

जैविक खेती पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि, आज हम सबका ही दायित्व है कि हम जैविक खेती को बढ़ावा दें जिससे कि बीमारियों से बचा जा सके। रासायनिक उर्वरकों से मिट्टी और स्वास्थ्य दोनों खराब हो रहे हैं। जैविक खेती ही स्वस्थ भविष्य का आधार है। इस अवसर पर ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा की इन 12 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने अनेक जनहित और देशहित के महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, राकेश सैनी, श्रवण कुमार, बलवंत सिंह पवार, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, शादाब आलम, श्यामसुन्दर चौहान, उम्मेद सिंह रावत, सुरेंद्र पाल, परवीन सैनी, आसिफ, आरिफ, मुकेश कुमार, नाथी राम, सुशील पंवार, खुशीराम, विजय रावत, श्याम सिंह सैनी, धर्मवीर, बृजपाल, विवेक चौहान, सचिन कुमार, राजपालसहित बड़ी संख्या में जैविक खेती करने वाले किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!