Advertisement

मुर्धवा-रेणुकूट मार्ग पर सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल दुर्घटना की जांच एवं कार्रवाई की उठी मांग

मुर्धवा-रेणुकूट मार्ग पर सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना की जांच एवं कार्रवाई की उठी मां

(दुद्धी/सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

सोनभद्र जनपद के मुर्धवा-रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार दिनांक 22 मई 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद शर्मा पुत्र राम प्रवेश विश्वकर्मा, निवासी डी(टी) मुरलीगढ़ वार्ड नंo 8 तुर्रा पीपरी, थाना पीपरी जनपद सोनभद्र, अपने निजी कार्य से रनटोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुर्धवा रेणुकूट स्थित होंडई कम्पनी के पास एक दो पहिया वाहन चालक द्वारा कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी गई।

दुर्घटना इतनी जोरदार बताई जा रही है कि विनोद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनके बाएं हाथ की दो जगह की हड्डी टूट गई है। घटना के बाद परिवारजनों में चिंता एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

परिजनों के अनुसार जिस व्यक्ति द्वारा टक्कर मारी गई उसका नाम रवि शाहनी पुत्र राजेंद्र प्रसाद शाहनी, निवासी खरपाथर मुर्धवा रेणुकूट बताया जा रहा है। घायल पक्ष ने आरोप लगाया है कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुर्धवा-रेणुकूट मार्ग पर लगातार बढ़ती तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा घायल युवक को उचित न्याय दिलाने की मांग

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!