मरवाही के छात्रों का आक्रोश: NEET पेपर लीक, लाठीचार्ज और अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नीट पेपर लीक मामले के कारण छात्रों की आत्महत्या, न्याय में हो रही देरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा न देने, तथा जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित बर्बरता के विरोध में मरवाही के छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारे लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंत्रीगण अपनी जिम्मेदारियों को समझें, जवाबदेही तय करें और शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, जिन प्रदर्शनकारियों पर झूठे मुकदमों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें तुरंत वापस लिया जाए और सभी को रिहा किया जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो मरवाही क्षेत्र के युवा साथियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा

















Leave a Reply