Advertisement

डॉक्टर्स-डे पर पुलिस कंट्रोल रूम में लगा हेल्थ चेकअप कैंप,आईएमए GPM के चिकित्सकों ने किया पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण,

डॉक्टर्स-डे पर पुलिस कंट्रोल रूम में लगा हेल्थ चेकअप कैंप,आईएमए GPM के चिकित्सकों ने किया पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण,

55 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीपी,शुगर एवं नेत्रों की हुई जांच,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जीपीएम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु इस पहल की सराहना की। स्वास्थ्य शिविर में आईएमए जीपीएम के डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. हेमंत तंवर, डॉ. अनीश, डॉ. भरत त्रिपाठी, डॉ. सुषमा विश्वास, डॉ. मार्को, डॉ. आशीष मिश्रा एवं डॉ. पवन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा लैब तकनीशियन गोपाल एवं ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट द्वारा भी स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में सहयोग दिया गया।

शिविर के दौरान कुल 55 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर) तथा नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।पुलिस अधीक्षक श्री खिलारी ने कहा कि पुलिस कर्मी निरंतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के कार्यों में संलग्न रहते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जीपीएम के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर पुलिस बल के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!