एनएमईओ योजना के तहत 43 किसानों को मूंगफली बीज का वितरण,19 हेक्टेयर रकबे में उन्नत खेती को मिलेगा बढ़ावा,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।30 जून 2026/राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ) योजना के अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत कोडगार में किसानों को तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मूंगफली बीज का वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा की उपस्थिति में कोडगार ग्राम पंचायत क्षेत्र के 43 किसानों को कुल 19 हेक्टेयर रकबे में खेती के लिए उन्नत किस्म के मूंगफली बीज उपलब्ध कराए गए। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराकर तिलहनी फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना, खेती की लागत को संतुलित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। उप संचालक कृषि श्री सत्यजीत कंवर ने बताया कि किसानों को मूंगफली की वैज्ञानिक खेती, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा फसल संरक्षण के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की। किसानों से शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएमईओ योजना के माध्यम से जिले में तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे।















Leave a Reply