Advertisement

सोनभद्र -बिजली विभाग के एक्सियन एसडीओ और जेई हुए निलंबित।

बिजली विभाग के एक्सियन एसडीओ और जेई हुए निलंबित।

 

सोनभद्र /विजय विनीत

 

सोनभद्र, घोरावल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम विभागीय लापरवाही के चलते संविदा कर्मी की हुई मौत ने बिजली विभाग में हड़कंप मचा दिया उच्च अधिकारियों ने शनिवार दोपहर सोनभद्र के बिजली विभाग के एक्सियन संबंधित एसडीओ व जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया गया कि घोरावल क्षेत्र के बिसहार गांव में कहीं विद्युत लाइन में फाल्ट था उसे ठीक करने को संविदा कर्मी संतोष को भेजा गया सूत्रों ने बताया कि वह ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़कर विद्युत फॉल्ट देख ही रहा था कि तभी किसी ने विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी इससे वह ट्रांसफार्मर के करीब ही पूरी तरह जल कर नीचे गिरा और तुरंत मौत हो गई इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पूर्व सपा विधायक रमेश दुबे समेत सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए उसके शव आनन फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया आक्रोशित ग्रामीणों के रुख को देखते हुए विभाग के अधिकारी वहां जाने से कतराते रहे शनिवार को भी इसको लेकर काफी गहमा गहमी रही बताया गया कि पोस्टमार्टम होने से पहले ही सोनभद्र के अधिशासी अभियंता घोरावल के उपखंड अधिकारी व संबंधित अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया जिसे लेकर समूचे विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!