* पाक्सो एक्ट प्रकरण में थाना कोन पुलिस की त्वरित कार्रवाई-*
*नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया है। यह कार्रवाई अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में की गई।
थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/26 धारा 319(2), 318(4), 137(2), 87, 76, 351(2) बीएनएस एवं 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण—01. मुस्तफा रजा पुत्र करार हुसैन, उम्र 26 वर्ष निवासी टेवाटन थाना कोन जनपद सोनभद्र, 02. सईदा हुसैन पुत्र वाजुद्दीन, उम्र 18 वर्ष, निवासी टेवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को दिनांक 28.02.2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों को मा० न्यायालय भेजा गया।
* घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 25.02.2026 को समय लगभग 14:00 बजे नाबालिग बालिका (उम्र 17 वर्ष), निवासिनी थाना कोन क्षेत्र, जो सिलाई सीखने हेतु कस्बा कोन आई थी, घर लौटते समय अभियुक्तों द्वारा घर छोड़ने का झांसा दिया गया तथा मोटरसाइकिल पर बैठाकर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाखाड़ के जंगल क्षेत्र में ले जाया गया। वहां उसके साथ अशोभनीय हरकत करने एवं जबरन कपड़े खींचने का प्रयास किया गया। बालिका द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिसके पश्चात अभियुक्तगण मौके से भाग निकले। उक्त के संबंध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोन पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. मुस्तफा रजा पुत्र करार हुसैन, उम्र 26 वर्ष निवासी टेवाटन थाना कोन जनपद सोनभद्र।
02. सईदा हुसैन पुत्र वाजुद्दीन, उम्र 18 वर्ष, निवासी टेवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाँचीकला, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 राजेश यादव, चौकी चाँचीकला, थाना कोन।
















Leave a Reply