Advertisement

आदिवासी परिवारि जन अनादार नहीं आस्था के केन्द्र हैं।_ संदीप मिश्र

आदिवासी परिवारि जन अनादार नहीं आस्था के केन्द्र हैं।_ संदीप मिश्र

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

कोन (सोनभद्र)। कोन ब्लॉक के चकरिया ग्राम पन्चायत में पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत सभी परिवारि जनो को सैकड़ों फलदार पौधे वितरित किए गये किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में आज चकरिया के लोगों के साथ मिलकर जल जंगल जमीन को बचाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि आज ये केन्द्र सरकार जो सोनभद्र की सासो का सौदा अपने स्वार्थी सहयोगी सेठो के साथ मिलकर करना चाहती है उसे किसी भी किमत पर नहीं करने दिया जायेगा एक भी अपने आदिवासी परिवारि जनो का घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा आज जब जनपद में यही विन्ध्य पर्वत माला के पहाड़ व सोन नदी से इतनी दूरी होने के बावजूद हमारे आदिवासी परिवारि जनो को उजाड़ कर विकास क्यों वहाँ प्लांट क्यों नहीं लगाया जाता जहां किसी को विस्थापित नहीं करना पड़ेगा न कोई पेड़ काटना पडेगा सरकारे जन सहयोगी होती हैं लोगों को बसाने का काम करती हैं इस तरह का जन उत्पीड़न का रवैया हम बर्दाश्त नहीं करेन्गे

वही पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार ने कहा की एक भी कम्पनी नहीं लगने दिया जायेगा चाहे जान चली जायेगी पर हम अपने जंगल को कटने नहीं देन्गे

उन्होने कहा कि कोरोना में हमारे औषधीय पौधों के कारण एक मरीज इस पूरे एरिया में नहीं हुए ऐसे औषधीय जंगल को हम कटने नहीं देन्गे केवल कागजों पर ही स्वर्णिम काल है इतनी खराब व्यवस्था हमने नहीं देखा आज के कार्यक्रम में राजू पासवान जोगेन्द्र यादव राम बहाल खरवार विन्दू अगरिया गुलाब चेरो मुनिया खरवार प्रमिला खरवार सत्रुधन बिन्द आकाश चौहान दिनेश चेरो व सुरेस मौर्य व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!