पन्नूगंज पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव किया बरामद,
जनपद के आस पास के थानों और आमजन से पहचान में सहयोग का किया अपील,
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। थाना पन्नूगंज क्षेत्र के ग्राम परशिया में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज हो अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल मोबाइल नंबर 8840428150 पर सूचित करें। पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचना को गोपनीय रखा जाएगा तथा महिला की शीघ्र पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।














Leave a Reply