Advertisement

सोनभद्र-स्कूल चलो अभियान’ के तहत सनातन जन भावना समिति ने मनाया प्रवेशोत्सव, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर:- अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्कूल चलो अभियान’ के तहत सनातन जन भावना समिति ने मनाया प्रवेशोत्सव, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

सोनभद्र-कुदरी (महुआ टोला), शिक्षित समाज ही समृद्ध राष्ट्र की पहचान है।” इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए सनातन जन भावना समिति (पंजीकरण संख्या: SON/07445/2025-2026), आरंगपानी, झरईलटोला, सोनभद्र (उ.प्र.) द्वारा मंगलवार को कुदरी के महुआ टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत प्रवेशोत्सव एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, नए विद्यार्थियों का नामांकन कराना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है।

इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री रामदास गौड़ एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) श्री बलि सिंह गौड़ रहे। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से श्री संतोष कुमार गुप्ता, श्री अक्षय विज, श्री सुभाष चंद्र, श्री अशोक कुमार वैस, श्री अशोक कुमार, श्रीमती शिवकुमारी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) एवं श्रीमती मोनिका देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री रामबली प्रसाद, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभावती देवी, प्रबंधक श्री रघुवर दयाल, उप प्रबंधक श्री शिव मूरत सिंह, सचिव श्री कमदेव प्रसाद, उप सचिव श्री संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार तथा उप कोषाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सहित समिति के सभी पदाधिकारी, सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर समिति ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!