जिलाधिकारी सावन कुमार ने कैलाशपुरी मेला स्थल और मंदिर परिसर का जायजा लिया।

सुपौल: उत्तर बिहार के प्रसिद्ध पिपरा प्रखंड स्थित पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में बुधवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने कैलाशपुरी मेला स्थल और मंदिर परिसर का जायजा लिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल के सर्वांगीण विकास को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, पिपरा सीओ उमा कुमारी और मेला सचिव सुनील कुमार पासवान सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मेला स्थल और मंदिर परिसर का बारीकी से अवलोकन किया।
डीएम ने मंदिर परिसर में बने तालाब के सौंदर्यीकरण, उसके चारों ओर फाइबर ब्लॉक लगाने और बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, मेला समिति की मांग पर कला मंच बनवाने के भी निर्देश दिए गए।

दरअसल, इस मेला स्थल पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलना है। इसी क्रम में, डीएम ने पिपरा सीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र में बनने वाले डिग्री कॉलेज के लिए कैलाशपुरी मेला स्थल की जमीन का प्रस्ताव भेजा जाए।
मेला समिति ने मंदिर को जिला गजेटियर में शामिल नहीं किए जाने की बात कही, जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका नाम गजेटियर में शामिल करवाया जाएगा।

इस दौरान कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमंडल सुपौल रामबरन पासवान, सहायक अभियंता यशोधर कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी उमा कुमारी सहित पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, सीताराम पासवान, लखन चौधरी, शम्भू शरण चौधरी, महेश पासवान, मोहम्मद केयूम, राजकुमार चौधरी, ललित चौधरी, इंद्रभूषण कुमार मंडल और लक्ष्मण कुमार मंडल जैसे ग्रामीण व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार
















Leave a Reply