Advertisement

धान अधिप्राप्ति और चावल मिलिंग को लेकर जिला पदाधिकारी कैमूर ने की समीक्षा बैठक

धान अधिप्राप्ति और चावल मिलिंग को लेकर जिला पदाधिकारी कैमूर ने की समीक्षा बैठक

कैमूर। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मिलर एवं FRK (फोर्टीफाइड राइस कर्नल) आपूर्तिकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से खरीदे गए धान की मिलिंग और गुणवत्तापूर्ण फोर्टीफाइड चावल को राज्य खाद्य निगम (SFC) के गोदामों में जमा करने की प्रगति की समीक्षा करना था। बता दें कि बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने FRK आपूर्तिकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया कि जिले की सभी चयनित मिलों को समानुपातिक रूप से FRK की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपूर्ति में किसी भी तरह की देरी से धान कुटाई का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही, जिला प्रबंधक (SFC) को निर्देशित किया गया कि जिले में FRK की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के लिए निगम मुख्यालय, पटना को तत्काल पत्राचार करें। वही कैमूर एक प्रमुख धान अधिप्राप्ति जिला है, इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धान पैकिंग के लिए पर्याप्त बोरों का प्रबंधन करना, CMR (Custom Milled Rice) रखने के लिए गोदामों में पर्याप्त जगह सुनिश्चित करना, और किसी भी प्रकार की लॉजिस्टिक बाधा को समय रहते दूर करने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल जैसे बिंदुओं पर अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि धान और चावल अधिप्राप्ति योजना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह सीधे तौर पर किसानों के हित से जुड़ी है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!