Advertisement

भाकपा माले व जनसंगठनों का धरना, विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

भाकपा माले व जनसंगठनों का धरना, विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

किशनपुर भाकपा माले तथा उससे जुड़े जनसंगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा और किसान महासभा के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले एरिया सचिव कालाधर प्रसाद यादव ने किया। जबकि मंच संचालन कामरेड दिन मोहम्मद साबिर ने किया। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव जयनारायण यादव ने कहा कि भूमिहीन, गरीब और किसान आज भी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं को धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण गरीब परिवारों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


भाकपा माले पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में व्यापक अनियमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन के नाम पर आम जनता से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने तथा कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की यथा दाखिल-खारिज में हो रही अवैध वसूली पर अबिलंब रोक लगावें।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवं जिला सचिव जन्मजय राई ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन और आवास उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी,भूदान, सीलिंग, स्वच्छदान से प्राप्त जमीन पर प्रचाधारी गरिबों को जमीन पर दखल दिलाने, की मांग रखी।

उन्होंने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा गरीब महिलाओं के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग किया। कमिटी के नेता मुकेश कुमार ने पप्पू यादव के रिहाई को लेकर गंभीरता से उठाया उन्होंने कहा नीट मामले में बिहार के मंत्री विधायक का डीएनए टेस्ट करने का जरूरत है। शंभु गर्ल्स हॉस्टल के संचालक सहित बलात्कारियो को जेल में डालने की जरूरत है, न कि पप्पू यादव को, चुकी नीट मामले पर पप्पू यादव के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन होना था। यूजीसी कानून को सख्ती से लागू करने, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन एवं पक्का मकान देने सहित कई, मांग उठाई।
सभा को रामचंद्र मंडल, शिवशंकर मंडल, महेश्वर मंडल, अमरनाथ दास एवं सोनी कुमारी देवी, गिरजा देवी, राधा देवी,ने भी संबोधित किया।
वक्ताओं ने गैर-मजरुआ खास एवं बकास्त जमीन की जांच कराने, खाद-बीज में हो रही लूट रोकने, कृषि उत्पादन बाजार समिति को बहाल करने, किसानों को एमएसपी का लाभ देने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋणी महिलाओं को राहत देने तथा जमाबंदी रैयत किसानों को वंश वृक्ष के आधार पर किसान कार्ड उपलब्ध कराने की मांग उठाया। धरना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग किया।

सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!