शहर के पुरब बाजार में बच्चों के लिए एआई आधारित प्रारंभिक स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू

संवाददाता सहरसा बिहार सत्यार्थ न्यूज़
शहर के पुरब बाजार पुराना राइस मिल स्थित गुप्ता एआई पीडियाट्रिक्स क्लिनिक का विधिवत पूजा पाठ से शुभारंभ किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ एवं नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके क्लिनिक में 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए एआई आधारित प्रारंभिक स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से एडीएचडी,ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर,बौद्धिक अक्षमता,सीखने में कठिनाई,मोटर और भाषा विकास में देरी जैसी समस्याओं की शुरुआती पहचान की जा सकेगी।क्लिनिक में ईईजी, बीईआरए, ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेरेब्रल पाल्सी, मिर्गी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, सुनने की समस्या, डाउन सिंड्रोम तथा अन्य आनुवंशिक रोगों के उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। डॉक्टर गुप्ता के अनुसार एआई तकनीक आधारित स्क्रीनिंग से बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान संभव होगी, जिससे अभिभावक जल्द उपचार शुरू करा सकेंगे। क्लिनिक द्वारा ऑनलाइन स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें अभिभावक बच्चे का छोटा वीडियो भेजकर प्रारंभिक स्क्रीनिंग रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि हमारी उन्नत एआई तकनीक बच्चों में विकासात्मक समस्याओं की शीघ्र पहचान करने में सहायता करती है, जिससे माता-पिता महीनों या वर्षों तक प्रतीक्षा करने के बजाय समय रहते उचित कदम उठा सकते हैं।शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर राजीव कुमार गुप्ता को इस अवसर पर बधाई देने एवं शुभकामना देने वालो में डा श्रवण डाक्टर संजय गुप्ता, समाजसेवी बजरंग गुप्ता, बिजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, राजू गुप्ता मनोज गुप्ता, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, राजेश कुमार मुन्ना, पंकज कुमार श्याम बिहारी प्रसाद नीरज सोनू, गिरधारी कुमार सहित अन्य शामिल रहें।












Leave a Reply