Advertisement

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता विशांक सिंह हुए सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता विशांक सिंह हुए सम्मानित

 

संवाददाता सहरसा बिहार सत्यार्थ न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले विशांक सिंह का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में विशांक सिंह पिता विराट सिंह द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करने के बाद नृत्य सम्राट विशांक सिंह का सम्मान समारोह हटिया गाछी निवासी वरीय अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह के निवास स्थान पर आयोजित किया गया ।इस अवसर पर नगर निगम महापौर बैन प्रिया, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, मोहम्मद अकबर, पिंटू सिंह एवं आशीष रंजन ने नृत्य सम्राट विशांक सिंह को पाग चादर कलम,डायरी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंन प्रिया ने कहा कि शहर के छोटे-छोटे बच्चों में कूट-कूट कर प्रतिभा भरी हुई है। इस प्रतिभा को उजागर करने के लिए स्ट्रीट डांस अकेडमी द्वारा अनवरत प्रयास किया जा रहा हैं ।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विशांक सिंह ने छोटी सी उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है। जिन्होंने अपने प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।विशांक ने नगर निगम एवं जिला को गौरवान्वित किया है।हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मेरा नाती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है जो बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर स्ट्रीट डांस एकेडमी के निदेशक नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता एवं अभिभावक काफी सहायक सिद्ध हुए हैं। जिसके कारण सहरसा के विशांक सिंह सहित सात बच्चों ने सात मेडल प्राप्त कर संस्थान एवं जिले को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर महापौर बैंन प्रिया, ऋतु कुमारी, पंकज कुमार सिंह, बबीता सिंह, प्रिया सिंह,दीपक सिंह, सुनील चौधरी रमेश सिंह एवं सहरसा निगम के अन्य वार्ड पार्षद सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!