*थाना बभनी पुलिस को मिली सफलता—चोरी की मोटरसाइकिल सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *अभिषेक वर्मा* द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) * ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी * विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल निर्देशन में थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 *155/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त *राजपाल सिंह खरवार पुत्र हीरा सिंह खरवार*, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक *28.07.2026* को समय करीब *09:10 बजे* बिजली पावर हाउस, ग्राम बड़होर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. *राजपाल सिंह खरवार* पुत्र हीरा सिंह खरवार, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
* चोरी की मोटरसाइकिल *टीवीएस स्पोर्ट*, रजिस्ट्रेशन संख्या *UP64BD6098*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक *दिन्नू प्रसाद यादव*, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक *शिवमूरत यादव*, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. मुख्य आरक्षी *राम आशीष यादव*, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. मुख्य आरक्षी *मनोज कुमार गौतम*, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।













Leave a Reply