Advertisement

सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा: मुठभेड़ में एक बदमाश का हॉफ एनकाउंटर, दो गिरफ्तार

सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा: मुठभेड़ में एक बदमाश का हॉफ एनकाउंटर, दो गिरफ्तार

 

 

• पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और नकदी बरामद की, दो आरोपी अब भी फरार

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

बभनी(सोनभद्र) / बभनी पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में रमेश साकेत के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मनोज साकेत भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा ₹12,200 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई को शीशटोला जंगल में सर्राफा व्यापारी से चाकू के बल पर आभूषण और नकदी से भरा बैग लूट लिया गया था, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

• चार बदमाशों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, दो की तलाश जारी

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात में कुल चार लोग शामिल थे और लूटी गई रकम आपस में बांट ली गई थी। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, राम आशीष यादव, लाला सोनकर, कांस्टेबल अजीत कुमार एवं राज प्रवल सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!