Advertisement

* CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि, जून-2026 में 64.55% सफलता दर के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त*

 

 

* CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि, जून-2026 में 64.55% सफलता दर के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त*

 

* उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित*

 

* अप्रैल, मई एवं जून-2026 में कुल 750 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

        सोनभद्र ।   आमजन की सेवा, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई के क्षेत्र में जनपद सोनभद्र पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) * ऋषभ रूणवाल* के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत *CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल* के माध्यम से खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *माह जून-2026 में 64.55 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान* प्राप्त किया है।

 

यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि *जनपद सोनभद्र ने इससे पूर्व माह अप्रैल एवं मई-2026 में भी पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर लगातार तीन माह तक प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जनपदों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।* यह सफलता जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता, प्रभावी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

 

जनपद पुलिस की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मोबाइल बरामदगी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्नलिखित *14 पुलिसकर्मियों* को पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया—

 

1. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द

2. म0का0 सन्ध्या पाण्डेय

3. का0 रोहित यादव

4. का0 अखिलेश कुमार

5. कम्प्यूटर ऑपरेटर जय प्रकाश

6. का0 अमृतांशु

7. का0 शिवपूजन यादव

8. का0 प्रदीप कुमार वर्मा

9. का0 संतोष कुमार

10. का0 पंकज पाल

11. का0 सूर्या सिंह

12. का0 अनिल कुमार मौर्या

13. का0 अभिषेक शुक्ला

14. म0का0 शैल्जा सिंह

 

सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण एवं निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए *माह अप्रैल, मई एवं जून-2026 के दौरान कुल 750 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए*, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस प्राप्त करने पर नागरिकों ने सोनभद्र पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा* ने इस उपलब्धि पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए।

 

*जनहित में अपील*

सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाए अथवा गुम हो जाए तो बिना विलंब *CEIR पोर्टल* पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा अपने निकटतम थाना पर सूचना दें। समय पर सूचना उपलब्ध होने से मोबाइल फोन को शीघ्र ट्रेस कर बरामद किए जाने की संभावना अधिक रहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!