Advertisement

*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर का किया गया निरीक्षण*

 

 

*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर का किया गया निरीक्षण*

 

*कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

  सोनभद्र ।   श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

पुलिस अधीक्षक  ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विजयगढ़ दुर्ग, रामसरोवर एवं कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!