Advertisement

रतौली से नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत, मां ने लगाए मारपीट-गाली-गलौज के आरोप

सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार

रतौली से नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत, मां ने लगाए मारपीट-गाली-गलौज के आरोप

सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां सुनीता देवी ने पिपरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अपहृता की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
सुनीता देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण गांव के ही एक परिवार के चार लोगों ने मिलकर किया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अभद्र गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने कहा, मेरी बेटी घर पर थी तभी गांव के एक परिवार के लोग आए और बहला फुसलाकर उसे उठा ले गए। जब उन लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया तो मेरे साथ भी मारपीट की गई और गंदी-गंदी गालियां दी गईं। मैं अपनी बेटी को सुरक्षित बरामद कराना चाहती हूं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई चाहती हूं। आवेदन मिलने के बाद पिपरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की की बरामदगी प्राथमिकता है। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया, अपहरण को लेकर आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपहृता लड़की की बरामदगी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। नाबालिग की सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरह सतर्क हैं। तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर छानबीन की जा रही है। अपहृता लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!