तीन पंचायतो मे हुए पैक्स चुनाव मे शुक्रवार कि रात मतगणना कार्य सम्पन्न
सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार

(सुपौल): प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतो मे हुए पैक्स चुनाव मे शुक्रवार कि रात मतगणना कार्य सम्पन्न हो गया इस दौरान बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी पिंकि कुमारी ने सभी जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान बीडीओ ने बताई कि तुलापट्टी पंचायत मे अध्यक्ष पद पर अनिता कुमारी को 860 मत मिले वही चन्देश्वरी प्रसाद यादव को 620 मत मिले जहां 240 मतो के अंतर से अनिता देवी को विजय घोषित किया गया। वही कार्यकायर्णी मे अतिपिछङा सीट से चांदनी देवी व अनीता देवी वही पिछङा वर्ग से अनीता देवी व रामबहादुर यादव विजयी घोषित किया गया। नौआबाखर पंचायत मे अध्यक्ष पद के लिए सकुंतला देवी को 791 मत मिले व देवकुमार यादव को 142 मत मिले जिसमे सकुंतला देवी को 649 मतो से विजयी घोषित किया गया। करहैया पंचायत मे अध्यक्ष पद के लिए सुमित परासर को 702 मत मिले वही ललित नारायण झा को 489 मत मिले जहा सुमित परासर 213 मतो से विजयी घोषित हुए वही नारायण यादव को 264 मतो से ही संतोष करना पङा। इस दौरान जैसे ही जीते प्रत्याशी के समर्थको मे जश्न का माहौल देखा गया तो हारे हुए प्रत्याशियो के समर्थको मे मायूसी छाया रहा।
सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार

















Leave a Reply