बिजली विभाग का एसडीओ घर में घुसकर महिलाओं से किया दुर्व्यवहार।
महिलाओं ने कहा दर्ज कराएंगे प्राथमिकि।
सोनभद्र /विजय विनीत
सोनभद्र, जनपद ही नहीं प्रदेश में इन दिनों अपनी कारगुजारियों को लेकर बिजली विभाग खास चर्चा में है, जहां बगैर कनेक्शन के ही लोगों को बिजली का बिल भेजा जा रहा है वहीं बिजली चोरी में ऐसे लोगों पर प्राथमिकि दर्ज कराई जा रही है जिनके पास बिजली उपयोग करने का उपकरण ही नहीं इसी क्रम में रॉबर्ट्ससगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ऐसे ही प्रकरण की जांच करने गए घोरावल एसडीओ द्वितीय ने पुरुषों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदतमीजी की, धमकी दी और कहा कि जो हम चाहेंगे वही होगा चाहें तो अभी चार मुकदमे और ठुकवा दूं।
बताया गया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीजेपी बूथ अध्यक्ष जो पिछड़ी जाति के हैं और काफी गरीब है उनके ऊपर द्वेष बस किसी ने फरवरी 2023 में तत्कालीन बिजली विभाग के कुसुम्हा फीटर के ही संतोष दुबे से बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज करा दी, जबकि बीजेपी बूथ अध्यक्ष का ना तो मोनोब्लॉक था और ना ही उनके खेत में कोई पानी जा रहा था। तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने इसकी शिकायत के बाद जांच का निर्देश दिया लेकिन जांच के नाम पर कुछ नहीं किया गया इसी 12 जनवरी 2026 को एक पत्र अधिशासी अभियंता ने पुनः जांच के लिए घोरावल के उपखंड अधिकारी द्वितीय को पत्र लिखा। 12 जनवरी को जारी पत्र के बाद भी एसडीओ महोदय 27 फरवरी तक लगभग डेढ़ माह बाद भी जांच करने की जमात नहीं उठाई 28 फरवरी को जब पीड़ित के पुत्र ने उपखंड कार्यालय पर जाकर कहा कि डेढ़ माह बाद भी जांच के लिए आप नहीं गए तो यह बात एसडीओ को नागवार गुजरी वह दोपहर में अचानक जांच के लिए उस गांव पहुंचे और किसी से पूछ कर शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। शिकायतकर्ता के घर पर उस समय सिर्फ उनकी पत्नी व पुत्री मौजूद थी वह झटपट घर के अंदर घुसकर आंगन में पहुंच गए और छत पर चढ़कर बिजली का तार चेक करने लगे। घर की महिलाओं ने जब पूछा क्या मामला है तो उन्होंने कहा कि जांच के लिए आया हूं महिलाओं ने कहा बाहर गांव के कुछ लोगों को बुलाकर बात कर लीजिए कि हमारा मोनोब्लॉक कहां चल रहा था और खेत कहां है तो इस पर वह भड़क उठे और आंगन में ही जोर-जोर से धमकी देने लगे कि इस तरह के चार और मुकदमे लगवाकर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। उन्होंने महिलाओं के साथ काफी दुर्व्यवहार किया और काफी भला बुरा भी कहा जबकि उन्होंने जाच से संबंधित जारी पत्र में उल्लिखित बिंदुओं का जिक्र ही नहीं किया जब प्राथमिकि दर्ज हुई थी और संबंधित से पूछा गया तो जे ई ने कहा था की चलते हुए मोनोब्लॉक का वीडियो है जिस खेत में पानी जा रहा था उसका वीडियो है जहां से कनेक्शन जोड़ा गया था वहां का फोटो और वीडियो है जबकि ऐसा कोई भी साक्ष्य बिजली विभाग द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया यह सिर्फ एक भाजपा बुथ अध्यक्ष के दर्द की कहानी नहीं है ऐसा इस जनपद में 60 फ़ीसदी से अधिक ऐसे गरीबों पर बिजली विभाग ने प्राथमिकी की दर्ज कराई है जिनकी कहीं सुनवाई नहीं होगी
वर्तमान में बिजली विभाग वास्तविक बिजली चोरों पर रहम कर रही है और उसके आवाज में सीधे-साधे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है साथ ही भारी भरकम रकम भी वसूल रही है। आज जीस एसडीओ ने जांच के नाम पर महिलाओं से बदतमीजी की है धमकी दिया है उसके क्षेत्र में स्वयं उसके कई सजातीय व तमाम ऐसे लाइनमैन है जो अपने सजातियों को बगैर कनेक्शन के ही बिजली दे दिए हैं और बगैर खंभे के ही पांच सौ से सात सौ मीटर दूर केवल के सहारे समरसेबल पंप व बिजली जल रही हैं
इसी तरह काशीराम आवास में कई दलित व गरीब लोगों पर बिजली विभाग ने प्राथमिकी की दर्ज कराई है जिनके पास खाने के लाले पड़े हैं उनके ऊपर एक-एक लाख डेढ़, डेढ़ लाख दो ,दो लाख तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। भाजपा भूत अध्यक्ष के परिजनों का कहना है कि उक्त एसडीओ के खिलाफ पुलिस के पास तहरीर दी जाएगी उक्त एसडीओ ने यह भी धमकी दिया है कि हमारा संबंध बनारस के एक बहुत बड़े नेता से है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस संबंध में जब उक्त एसडीओ से सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो उसने अपना फोन नंबर रिसीव नहीं किया।














Leave a Reply