सुपौल में लापता होने की घटनाओं से बढ़ी चिंता, पटेल चौक से 60 वर्षीय महेंद्र राम रहस्यमय तरीके से गायब

सुपौल जिला में लगातार लोगों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटनाएं सामने आने से आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के पटेल चौक का है, जहां 5 फरवरी को दिन के करीब 1 बजे चाय पीने गए 60 वर्षीय महेंद्र राम अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना अध्यक्ष ने कांड संख्या 104/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी तलाश अभियान चला रही है।

लापता महेंद्र राम की पुत्री संगीता देवी ने आम जनता से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को उनके पिता कहीं दिखाई दें तो उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उनके पिता के बारे में सही जानकारी देगा या उन्हें सुरक्षित वापस पहुंचाने में मदद करेगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।
परिजनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि महेंद्र राम सीधे घर नहीं पहुंच पाते हैं तो कोई भी व्यक्ति नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सूचना दे सकता है — 9835628796 और 9576730941। परिजन और पुलिस दोनों ही उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार



















Leave a Reply