रिपोर्टर-मुरारी कुमार
जिला-लखीसराय
राज्य -बिहार
मेरा युवा भारत द्वारा लखीसराय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मेरा युवा भारत लखीसराय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज गांधी मैदान लखीसराय में जिला पदाधिकारी लखीसराय एवं उप विकास आयुक्त लखीसराय के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l इस कार्यक्रम में लखीसराय जिले के चार क्लस्टर बड़हिया,लखीसराय,रामगढ़ एवं सूर्यगढा में आयोजित खेल खुद प्रतियोगिता पुरुष कबड्डी पुरुष वॉलीबॉल महिला 400 मीटर की दौड़ महिला लंबी कूद पुरुष 400 मीटर दौड़ लंबी कूद के विजेता जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे l
प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार है-

12 फरवरी (पहला दिन):
पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता
बालिकाओं की 400 मीटर दौड़
बालिकाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता
13 फरवरी (दूसरा दिन):
पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता
400 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला)
लंबी कूद (पुरुष एवं महिला)
सभी विधाओं में विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे ।
प्रतियोगिता में सभी चार क्लस्टरों की विजेता टीमें एवं व्यक्तिगत खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
सदाशिव कुमार
मुरारी कुमार (हलसी)
अंकुश कुमार
सीमा कुमारी
मनीष यदुवंशी
चंदन कुमार
अमन कुमार
दीपाली कुमारी
इन स्वयंसेवकों की मेहनत, समन्वय एवं उत्साहपूर्ण सहयोग से आयोजन सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
यह जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है। लखीसराय जिले के युवा खिलाड़ी इस अवसर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे की बड़ी उपलब्धियों की नींव रख रहे हैं।

















Leave a Reply