अमहा स्थित बाबा बुलंदी स्थान का जिला अधिकारी सावन कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।

पिपरा प्रखंड अंतर्गत अमहा स्थित बाबा बुलंदी स्थान का बुधवार को जिला अधिकारी सावन कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धर्मशाला, पेयजल, शौचालय एवं स्नानघर आदि आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में विधान सभा में प्रश्न उठाया गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमंडल सुपौल रामबरन पासवान,सहायक अभियंता यशोधर कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार को आवश्यक तकनीकी आकलन कर शीघ्र कार्य योजना तैयार करने तथा प्राथमिकता के आधार पर धर्मशाला, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं स्नानघर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस दौरान पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, उमा कुमारी अंचलाधिकारी, पिपरा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थेl
सुपौल बिहार से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार
















Leave a Reply