Advertisement

सोनभद्र -आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद,

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दुद्धी तहसील के विभिन्न थानों के अंतर्गत गांव व नगर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई के दरमियान छापेमारी के दौरान करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 350 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर पांच भट्ठियां भी नष्ट की गईं।यह कार्रवाई शासन और आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी ने किया। टीम ने क्षेत्र के दुद्धी ,कुंदरी गांव और क्षेत्र की कंजड़ स्वीपर बस्ती में संदिग्ध घरों और झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री और भट्ठियां बरामद हुईं। मौके पर ही करीब 350 किलो लहन नष्ट किया गया और पांच अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अभियान के दौरान जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि होली के मद्देनजर किसी प्रकार की अवैध बिक्री न हो सके। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इस मौके पर आबकारी निरीक्षक रविनंदन ,विनोद कुमार ,

आ .का.विनोद कुमार ,अमित कुमार आदि मौजूद रहे,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!