सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
रोजाना बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि किसी भी चीज की अति हमेशा नुकसान ही करती है। ठीक इसी तरह बादाम भी है। बादाम का ज्यादा सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा बादाम खाते हैं तो सावधान हो जाइए।
HighLights
1.बादाम भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
2.किसी भी चीज की अति सेहत के लिए हानिकारक होती है।
3.जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई समस्याओं की वजह बन सकता है।
बादाम शरीर काे ढेरों फायदे पहुंचाता है। लोग आज भी सेहत बनाने के लिए काजू बादाम खाने की सलाह देते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर बादाम शरीर को फिट रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। दिमाग तेज करने से लेकर दिल को सेहतमंद करने तक बादाम खाने के कई फायदे मिलते हैं। इसमें प्रोटीन,फाइबर,विटामिन E,मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और दिमाग को तेज करते हैं। जैसा कि कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ठीक ऐसा ही बादाम के साथ भी है। अगर किसी के फायदे हैं तो उसके कुछ नुकसान भी होंगे। अगर आप सीमित मात्रा में बादाम खाते हैं ताे इससे सेहत को फायदे ही फायदे मिलते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई समस्याओं की वजह बन सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
पाचन से जुड़ी समस्याएं
बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप एक दिन में 5-6 बादाम के बजाय 15-20 बादाम खाने लगते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है। इससे गैस, पेट फूलना, अपच और मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वजन बढ़ने का खतरा
बादाम हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इनकी कैलोरी भी काफी अधिक होती है। ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो जाती है जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही बादाम खाएं।
किडनी स्टोन
बादाम में ऑक्सालेट पाया जाता है और बहुत ज्यादा बादाम खाने से ऑक्सालेट का स्तर बढ़ जाता है,जो किडनी में एकत्रित होकर किडनी में पथरी की वजह बन सकता है। इसलिए बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
एलर्जी की संभावना
कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों के लिए बादाम खाना खतरनाक हो सकता है। इसके कारण त्वचा पर लाल चकत्ते,खुजली,सूजन,सांस लेने में तकलीफ या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको नट्स से एलर्जी है,तो बादाम से दूरी बनाना ही बेहतर होगा।
एक दिन में कितना बादाम खाएं?
सेहतमंद रहने के लिए आपको 1 दिन में करीब 5 से 6 बादाम जरूर खाना चाहिए। बादाम को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए। इससे आपको डबल फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो,तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।