ब्रेकिंग न्यूज़

बाराबांकी:तहसील दिवस की शिकायतों पर डीपीआरओ की सख्त कार्रवाई, मौके पर पहुंचकर की विकास कार्यों की जांचजोड़ों-मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाएंगे 5 Essential Oils, बस इस तरीके से रोजाना करें मसाज27 अप्रैल 2025 रविवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथबौध में जिला स्तरीय विश्व पशुचिकित्सा दिवस मनाया गया।भारत ने झेलम में छोड़ा पानी और पाकिस्तान में आ गई बाढ़, दहशत में आए लोग, लगी इमरजेंसीश्री महर्षि गौतम छात्रावास का भव्य उद्घाटन अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी रहे मुख्य अतिथि, समाज में नई शिक्षा क्रांति लाएगा ~ अनिल जोशीश्रीडूंगरगढ़ मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला फूंका किया विरोध प्रदर्शन आतंकवाद खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, देखे सभी फोटो सहित खबरदीपशिखा धाकड़ बनी प्रदेश अध्यक्षशिवम इंटर कॉलेज महुली की वंशिका जायसवाल रही अव्वलबैंक अकाउंट की KYC अपडेट करने के नाम पर साइबर फ्रॉड के संबंध में एडवाइजरीसोनभद्र -मिर्जापुर में एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार की मौत, राहत और बचाव कार्य जारीसोनभद्र -दुष्कर्म के आरोप में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तारसेसोमूं स्कूल में NCF 2023 पर आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्नदबंगों ने पशुओं से चराया खड़ी फसल, दिया फर्जी केश में फँसाने की धमकीसेसोमूं स्कूल में NCF 2023 पर आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न

देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है: महेंद्र भट्ट

WhatsApp Image 2025-04-08 at 20.17.28

😊 Please Share This News 😊


Satyarath
Spread the love

पारुल राठौर हरिद्वार

देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है: महेंद्र भट्ट


आज वीरा फार्म हाउस सुल्तानपुर में लक्सर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दोनों अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, इसके बाद से पार्टी ने भारतीय राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की और आज यह भारत की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।


1984 लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली थी।
और आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने यह एक रिकॉर्ड है। आज देश के अधिकतर प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
1980 से शुरू हुआ यह सफर 2024 तक भारतीय जनता पार्टी ने संघर्षों से लेकर सत्ता तक का सफर तय किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण को गति देना एवं CAA जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जनता से किए वादों को निभाने का काम किया है।


इसी के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति में बड़े परिवर्तनों की कारक सिद्ध हुई है और इससे राजनीति के मायने बदले हैं जबकि दूसरे दल भाजपा की आलोचना तो करते हैं परंतु कुछ प्रसंग में परोक्ष रूप से भाजपा का अनुसरण भी करते हैं भाजपा द्वारा देश में राजनीति में नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है इसके बाद हमारे लिए पार्टी का स्थान है l
भाजपा कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है जो सामूहिक निर्णय समिति के आधार पर चलती है भाजपा देश की एकता अखंडता व सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित है।


जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सेवा सुशासन में विकास के मंत्र पर काम कर रही है भाजपा नेतृत्व का भी मानना है कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आए हैं हमारी सरकार सेवा के साथ ही सुशासन के मार्ग पर चल रही हैं जिसमें सर्वजन हिताय का ध्यान रखते हुए पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था मुख्य आधार है।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा ताकि डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

 


हमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में लोकप्रिय नेता मिले हैं जिनका अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ाना होगा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री चित्र कुमार सैनी,पृथ्वी सिंह राना,पवन कपूर और ओ बी सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी जिला मंत्री मोहित वर्मा जिला ओबीसी महामंत्री मोहित वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निपेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नेपाल सिंह, पवन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

MORE STORIES

Live AajTak TV

वोट जरूर करें

Sorry, there are no polls available at the moment.

विज्ञापन बॉक्स

[Rich_Web_Slider id="1"]

RASHIFAL

LIVE CRICKET

WEATHER UPDATE

+41
°
C
High:+42
Low:+28
Sun
Mon
Tue
Wed
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]

Stock Market Update

Panchang

LIVE FM

Listen on Online Radio Box! Radio City 91.1 FM Radio City 91.1 FM
    1:
    • 1
    [Rich_Web_Slider id="1"]
    error: Content is protected !!
    WhatsApp Share
    03:06