Advertisement

पत्नी और मासूम पुत्री के लापता होने से परिवार में मचा हड़कंप, थाने में दी तहरीर

पत्नी और मासूम पुत्री के लापता होने से परिवार में मचा हड़कंप, थाने में दी तहरीर

शक्तिफार्म ।

ग्राम गोविन्द नगर पड़ागाँव शक्तिफार्म निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री के अचानक लापता हो जाने पर थाना सितारगंज में तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोविन्द नगर पड़ागाँव शक्तिफार्म, तहसील सितारगंज निवासी राजीव मण्डल पुत्र निरंजन मण्डल ने थाना सितारगंज में दी गई तहरीर में बताया कि दिनांक 26 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे उनकी पत्नी ज्योती मण्डल अपनी पुत्री रुद्राक्षी मण्डल को साथ लेकर कहीं चली गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। राजीव मण्डल के अनुसार उन्होंने दिनभर संभावित स्थानों पर खोजबीन की तथा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन पत्नी और पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि पत्नी के मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। तहरीर में राजीव मण्डल ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द दोनों की तलाश किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!