राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर
सर्वजन दवा सेवन चक्र 2024 का शुभारंभ
उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांद चौर पूर्वी, में चिकित्सक प्रभारी डा आरके सिंह, लोहागीर पंचायत में कार्यक्रम पदाधिकारी फैयाज अहमद, चैता उत्तरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी डा अमीत कुमार के द्वारा दवा खाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मुलन
कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अगस्त से 27 अगस्त तक चलने वाले MDA कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा भारत को 2027 तक फाइलेरिया से मुक्त करना है, इसके लिए दो वर्ष से 5 वर्ष के बच्चे को 1 गोली DEC, 6 से 14 साल के युवा को DEC का दो गोली और 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को DEC का तीन गोली खाना है, एवं उपर्युक्त सभी को 1 गोली एलबेंडाजोल कि एवं हाईट के अनुसार आईवरमेक्टिन की गोलियां खाना है। फाइलेरिया एक ऐसे बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है, इसीलिए हर लाभार्थी को MDA का दवा हर साल खाना चाहिए! अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने एंव आशा को सहयोग कर सर्वजन दावा सेवन कार्यकर्म को सफल बनाने हेतु कहा गया।


















Leave a Reply