Advertisement

किसनपुर- सौहार्द के बीच मना त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम

https://satyarath.com/

कोशी जॉन हेड पंकज कुमार सुपौल बिहार

किसनपुर
सौहार्द के बीच मना त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम

हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला मुहर्रम शांति, सौहार्द व भाईचारे के बीच बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए ताजिया व अलम का प्रदर्शन किया गया। वहीं जंगी दस्तों द्वारा लाठी, भाला, फरसा आदि का करतब भी दिखाया गया। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों के इमामबाड़ों से लोगों ने ताजिया व अलम के साथ शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। महिलाओं का जत्था मरसिया गाते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मातम मनाया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। मैदान में जंगियों ने अपने करतब दिखाये। मेले में उपस्थित लोगों ने खेल-तमाशे के जौहर व करतब का आनन्द उठाया। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाबत पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। ताजिये के साथ जुलूस निकाला गया वहीं प्रखंड क्षेत्र में त्याग एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम शांति व सद्भाव के माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर जहां जंगियों ने करतब दिखाये वहीं विभिन्न स्थानों पर मेले का भी आयोजन भी किया गया था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!