Advertisement

*चोरी की घटना का सफल अनावरण- 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया,*

 

*चोरी की घटना का सफल अनावरण- 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया,*

 

कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन *श्री गोपाल जी गुप्ता* के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया।

 

*• घटना का संक्षिप्त विवरण-*

वादी द्वारा थाना चोपन पर भैंसों की चोरी के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 263/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

 

*• कृत कार्यवाही-*

दिनांक 08.07.2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटेहरा, थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया।

 

*• पूछताछ का विवरण-*

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त पशुओं की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखा था तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

*• गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक *श्री गोपाल जी गुप्ता*, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 *रामज्ञान सिंह यादव* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 *राजेन्द्र प्रसाद* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

4. का0 *मन्टु सिंह* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

5. का0 *सत्यम त्रिपाठी* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

 

*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!