Advertisement

सोनभद्र: किसान विरोधी संवेदनहीन प्रतिनिधियों का बन डेरा – संदीप मिश्रा

सोनभद्र: किसान विरोधी संवेदनहीन प्रतिनिधियों का बन डेरा – संदीप मिश्रा

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

घोरावल (सोनभद्र), मंगलवार। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बट कोऑपरेटिव केंद्र पर किसानों को पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत फलदार पेड़ बाटे गये उसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

रामकेश पनिका ने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है और वह कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हित की इस लड़ाई में साथ रहेंगे।

महेंद्र पटेल ने कहा कि यदि किसानों की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आने वाले दिनों में जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाएगा और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में मांग की कि सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें खेती के लिए भटकना न पड़े। प्रदर्शन के अंत में किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द दिनेश चेरो विजय चौहान विक्की पटेल राजू मौर्य व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!