Advertisement

बाड़मेर: चौहटन क्षेत्र के युवक धर्मा राम /रामलाल पूनिया की दुखद मौत, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

बाड़मेर: चौहटन क्षेत्र के युवक धर्मा राम /रामलाल पूनिया की दुखद मौत, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

बाड़मेर | चौहटन

चौहटन उपखंड की ग्राम पंचायत केरनाड़ा के गांव चूली डूंगरी निवासी धर्मा राम / रामलाल पूनिया की दुखद मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना से पहले उनके द्वारा एक भावनात्मक संदेश साझा किए जाने की चर्चा भी सामने आई है, जिसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया है।

ग्रामीणों, समाज के लोगों एवं परिजनों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की भूमिका या लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि समाज में न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने का भी प्रश्न है। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

हम बाड़मेर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं राजस्थान सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर सच्चाई सामने लाएं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!