जिला कोटपूतली बहरोड़ जिला संवाददाता राजकुमार भारद्वाज

कोटपूतली: पुल के नीचे चला पीला पंजा, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कोटपूतली। नगर परिषद ने शहर के पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाई गई फल एवं सब्जी विक्रेताओं की कई रेड़ियों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और पुल के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई रेड़ियों को मौके से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ रेड़ियां क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई, जिससे प्रभावित विक्रेताओं में नाराजगी देखी गई।
नगर परिषद का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। वहीं, रेहड़ी संचालकों का कहना है कि कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हुई है और प्रशासन को पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
नगर परिषद ने संकेत दिए हैं कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।















Leave a Reply