Advertisement

सोनभद्र-आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुधारू साहीवाल गाय की मौत, पीड़ित ने मांगा मुआवजा

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर: अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुधारू साहीवाल गाय की मौत, पीड़ित ने मांगा मुआवजा

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू साहीवाल नस्ल की गाय की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झरईल टोला निवासी विजय कुमार पुत्र केवल प्रसाद की दुधारू साहीवाल गाय 5 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:00 से 10:00 बजे के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि गाय परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन थी। उसके दूध से होने वाली आय से परिवार का खर्च चलता था। गाय की अचानक मौत से उन्हें गंभीर आर्थिक क्षति हुई है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से घटना का शीघ्र सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता एवं सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!