*साइबर ठगी के शिकार महिला के खाते में ₹20,000 की धनराशि कराई गई वापस*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा * प्रभात राय* के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की शिकार महिला की संपूर्ण धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया गया।
आवेदिका पूजा देवी पत्नी विजय कुमार, निवासी ग्राम कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के साथ ₹50,000 की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही थाना कोन साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण धनराशि होल्ड कराई गई।
इस क्रम में ₹30,000 की धनराशि पूर्व में ही आवेदिका के खाते में वापस कराई जा चुकी थी। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक पत्राचार कर *शेष ₹20,000 की धनराशि भी सफलतापूर्वक आवेदिका के बैंक खाते में वापस* कराई गई। इस प्रकार आवेदिका की ₹50,000 की संपूर्ण साइबर ठगी की धनराशि वापस कराई जा चुकी है।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं थाना कोन साइबर टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कुल वापस कराई गई धनराशि : ₹50,000/-
पूर्व में वापस कराई गई धनराशि : ₹30,000/-
वर्तमान में वापस कराई गई धनराशि : ₹20,000/-
*धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
2. का0 रोहित यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 स्वधा सिंह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
यदि आप किसी भी प्रकार के साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। त्वरित सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।














Leave a Reply